Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Karnataka: हासन में बस स्टैंड के पास कमर्शियल बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

कर्नाटक में हासन जिले के बेलूर कस्बे में रविवार को बस स्टैंड के सामने कमर्शियल बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान अमर नाथ, नजीर और ज्योति के रूप में हुई है। ये तीनों कथित तौर पर दुकानदार थे।

इस घटना की जानकारी मिलने पर बेलूर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को एचआईएमएस अस्पताल ले जाया गया। हासन जिले के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सुजीत ने दुर्घटना वाली जगह का दौरा किया और जांच शुरू की।