Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

CM मोहन यादव ने ऐसे किए हेल्थ सेक्टर में सुधार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई पहल की है, यही वजह है कि प्रदेश अब स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केन्द्र बन गया है. मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि पिछले छह महीनों में राज्य में स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभागों के एक साथ आने से लोगों को पहले के मुकाबले अधिक सुविधाएं मिलनी आसान हो गई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए व्यापक सुधार हुए हैं. हमारा लक्ष्य आम लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है.