Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

वजन और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकेंगे ये स्नैक्स

स्नैक्स को लेकर अक्सर लोग इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि इन्हें खाना अनहेल्दी होता है. ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में अक्सर लोग भूख लगने में स्नैक्स खाना पसंद करते हैं. वैसे भी डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर जैसी तमाम बीमारियों का सामना कई लोग कर रहे हैं. ऐसे में लोग स्नैक्स से दूरी ही बनाकर रखते हैं. लेकिन आप कुछ हेल्दी स्नैक्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

भेलपुरी

भेलपुरी लाइट स्नैक है, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी पसंद करते हैं. ये स्वाद में भी बेहद अच्छा लगता है. मुरमुरे के इस्तेमाल तैयार भेल पुरी सेहत के लिए भी काफी हेल्दी होती है. इसे मसाले और सब्जियां मिलाकर बनाया जाता है.

चना चाट

अगर आपको भूख हल्की लगने लगे तो चने को उबाल कर भी खा सकते हैं. कुछ चटपटा खाने का मन करे तो आप चना चाट भी खा सकते हैं. ये प्रोटीन से भरपूर स्नैक है और आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने से रोकता है. आप किसी भी वक्त इसे बनाकर खा सकते हैं.

मूंग दाल का चीला

अगर आप हेल्दी स्नैक की तलाश कर रहे हैं तो मूंग दाल चीला एक बढ़िया विकल्प है. मूंग दाल को भिगोकर उसका बारीक पेस्ट बनाकर इसे तैयार किया जाता है. ये चीला प्रोटीन से भरपूर होता है. इसे सुबह या शाम के किसी भी समय खाया जा सकता है.