Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

जवान के जलवे के आगे किरकिरी हुई ये बड़ी फिल्में

कोरोना महामारी के बाद बायकॉट बॉलीवुड ने काफी जोर पकड़ा था, लेकिन शाहरुख खान की धमाकेदार वापसी ने बॉलीवुड की रौनक वापस लौटा दी. 2023 की शुरुआत में ही शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की. इसके बाद अब शाहरुख खान की फिल्म जवान बंपर कमाई कर रही है. जवान ने पठान के भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे तेजी से 1000 करोड़ की कमाई कर ली है. तीसरे हफ्ते में भी जवान का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

शाहरुख खान की जवान को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है. जवान ने इस हफ्ते रिलीज हुई शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को बुरी तरह पीट दिया है. जवान की कमाई के सामने ये फिल्में दूर-दूर तक नहीं टिकतीं.