Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

INDIA और NDA में सीट शेयरिंग पर नहीं बन रही बात

INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच इन दिनों सीट बंटवारे को लेकर सियासी घमासान छिड़ा है. उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना (यूबीटी) 2024 के चुनाव में 23 सीटों की डिमांड रख दी है, जिस पर कांग्रेस राजी नहीं है. महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं की शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी शीर्ष नेताओं के साथ बैठक है. माना जा रहा है कि राज्य के कांग्रेसी नेता 22 सीटों पर लड़ने की मांग उठा सकते हैं. एनसीपी खेमे से अभी कोई बात सामने नहीं आई है, जबकि सीट बंटवारे की जिम्मेदारी शरद पवार और उद्धव ठाकरे के हाथों में है. इसी तरह से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर कोई फॉर्मूला सामने नहीं आया है.

बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं. 2019 के चुनाव में बीजेपी और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ी थी, जबकि कांग्रेस और एनसीपी साथ थे. अब सूबे के सियासी हालात बदल चुके हैं. शिवसेना और एनसीपी दो धड़ों में बंट चुकी है. एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच शिवसेना बंट गई है तो एनसीपी शरद पवार और अजित पवार के बीच दो धड़ों में बंटी है. शिंदे और अजित बीजेपी के साथ हैं तो उद्धव ठाकरे और शरद पवार कांग्रेस के साथ हैं. ऐसे में लोकसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ सीट बंटवारे को लेकर शह-मात का खेल शुरू हो गया है.