Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

एकेडमिक फंड से लेकर स्किल लैब में गड़बड़ी तक की है शिकायत

कोलकाता रेप मर्डर को 15 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है. इसके बाद भी देश के अलग-अलग हिस्सों से कई रेप की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसको लेकर देशभर के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है. 9 अगस्त को जूनियर डॉक्टर के हत्याकांड की हर पहलू से जांच की जा रही है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पॉलीग्राफी टेस्ट भी कराया जा चुका है. इसी बीच CBI की टीम उसके घर पहुंची.

आरजी कर अस्पताल के ही पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ अख्तर अली ने साल 2022 से लेकर 2023 तक अस्पताल में हुई अनियमितताओं को लेकर शिकायत की थी. इसी को लेकर कोलकाता में राज्य सरकार की सिफारिश पर SIT का गठन किया गया था. डॉ अख्तर अली ने SIT के सामने पेश होकर नए सिरे से अपनी शिकायतों के बारे में बताया था. इसके बाद ममता बनर्जी ने SIT की ओर से दर्ज मामले को CBI को जब हैंडओवर किया तब 24 अगस्त को ही इस मामले में FIR दर्ज की गई. उसके बाद ही CBI ने डॉक्यूमेंट के सत्यापन के लिए रणनीति बनानी शुरू की.