Breaking News

चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   16 जुलाई को जुटेगी कांग्रेस पार्लियामेंट्री टीम, सोनिया गांधी की अगुवाई में मंथन     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |   शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 'मन्नत' में रेनोवेशन का रास्ता साफ     |   बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी: आज समीक्षा करेंगे नितिन नबीन     |  

दिल्ली में नकली दवा बनाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नकली दवाओं के निर्माण में शामिल गिरोह के कथित सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) आदित्य गौतम ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा नकली दवा बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के कुछ दिनों बाद आरोपी प्रमोद कुमार गुप्ता (67) को हजरत निजामुद्दीन इलाके से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

निरंतर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाते हुए एक अन्य अवैध विनिर्माण इकाई का पता लगाया, जहां ‘बेटनोवेट’ का अवैध रूप से उत्पादन किया जा रहा था और इसकी आपूर्ति उत्तर भारत में की जा रही थी। गुप्ता फैक्ट्री चला रहा था और इस गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता था।
इसी के साथ परिसर से बड़ी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया गया है। "छापेमारी के दौरान नकली 'फेयर एंड लवली' और 'वीट हेयर रिमूवल' क्रीम की क्रमश: 700 और 800 ट्यूब बरामद की गईं। ये गिरोह नकली दवाओं और सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों का निर्माण कर बाजार में इनकी आपूर्ति करता था।इस संबंध में कच्चे माल के स्रोत, वितरण नेटवर्क और रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए मामले की जांच जारी है।