Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

देश में हर 2 सेकंड पर जरूरतमंदों को खून की जरूरत

दिलशाद गार्डन के दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान ने गुरु तेग बहादुर अस्पताल के साथ मिलकर अपने परिसर में रक्तदान शिविर लगाया. इसमें अस्पताल के स्टाफ, एनजीओ के वालंटियर्स और मरीजों के परिवार के लोगों ने रक्तदान किए. इस रक्तदान शिविर के जरिए 100 यूनिट रक्त जमा करने में कामयाबी मिली. संस्थान ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रॉफियां दीं. वहीं डीएससीआई के साथ लंबे समय से काम करने वाली एनजीओ के वॉलिंटियर को सम्मानित भी किया गया.