Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

सरकार पूरा करेगी अपना कार्यकाल, 2029 में भी आएंगे मोदी

गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने मनीमाजरा इलाके के लोगों को बड़ी सौगात दी. अमित शाह ने इलाके में 24×7 पानी के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, जिसको 75 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है.

साथ ही अपने संबोधन में अमित शाह ने विपक्ष के बयानों पर पलटवार किया. विपक्ष दावा कर रहा था कि एनडीए सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी, जिस पर गृह मंत्री ने कहा, एनडीए न सिर्फ कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि 2029 में भी बीजेपी की ही सरकार बनेगी.