Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बंगाल में शुरू हुआ दल-बदल का खेला, BJP विधायक TMC में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही पश्चिम बंगाल में दल-बदल का खेला शुरू हो गया है. बुधवार को टीएमसी विधायक तापस रॉय बीजेपी में शामिल हुए थे. इसके 24 घंटे के अंदर गुरुवार को महिला दिवस पर गुरुवार को टीएमसी की रैली में रानाघाट दक्षिण से बीजेपी विधायक मुकुमणि अधिकारी ने सबको चौंका दिया. मुकुटमणि अधिकारी तृणमूल में शामिल हो गये. वह जुलूस में अभिषेक बनर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आए. लोकसभा चुनाव से पहले मुकुट अधिकारी का टीएसमी में शामिल होना काफी अहम है, क्योंकि उनका केंद्र मतुआ बाहुल्य है.

हाल ही में वकील कौस्ताब बागची कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये थे. इसके बाद दो दशक तक तृणमूल के सिपाही रहे बारानगर के प्रतिनिधि तापस रॉय ने पार्टी छोड़ दी.