Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'वी शांताराम' का पहला पोस्टर जारी

फिल्म 'वी शांताराम' के निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। ये फिल्म वी शांताराम की बायॉपिक है जिसमें मुख्य भूमिका सिद्धांत चतुर्वेदी निभा रहे हैं। अभिजीत शिरीष देशपांडे द्वारा लिखित और निर्देशित ये फिल्म 'मूक युग से लेकर रंगीन सिनेमा तक, भारतीय सिनेमाई इतिहास के प्रभावशाली लेखकों में से एक के रूप में उनके सफर को दर्शाती है।"

इसे राजकमल एंटरटेनमेंट, कैमरा टेक फिल्म्स और रोअरिंग रिवर्स प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत किया गया है। राहुल किरण शांताराम, सुभाष काले और सरिता अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित किया गया है। पोस्टर में चतुर्वेदी कैमरे के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। चतुर्वेदी ने कहा कि फिल्म निर्माता की भूमिका निभाना उनके जीवन के 'सबसे बड़े सम्मानों' में से एक है। उन्होंने कहा, "जितना ज्यादा मैं उनके सफर के बारे में पढ़ता गया, उतना ही ज्यादा विनम्र महसूस करता गया। वो एक दूरदर्शी व्यक्ति भी थे जो तमाम बाधाओं के बावजूद आगे बढ़ते रहे।"