Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

राजस्थान के 13 जिलों के लिए IMD ने जारी किया Cold Alert

नव वर्ष के दिन राजस्थान के ज्यादातर हिस्से में घना कोहरा छाया रहा और कड़ाके की ठंड पड़ी, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जिलों में दृश्यता में भारी कमी देखी गई। राजधानी जयपुर में सुबह के समय कोहरे का असर रहा। प्रमुख जगहों पर दृश्यता में भारी गिरावट आई। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में तापमान में गिरावट आने की आशंका है और कोहरे की स्थिति भी बनी रहेगी। बीकानेर और जोधपुर समेत राज्य के अन्य इलाकों में भी अगले 48 घंटों में घना कोहरा छाने की आशंका है। अगले 48 घंटों में पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।