Breaking News

चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |   ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, TMC छात्र परिषद की रैली में HC आदेश के उल्लंघन का आरोप     |   एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, टेस्ट में हुई पुष्टि     |   BJP मुख्यालय में चार घंटे चली बैठक खत्म, युवाओं को लेकर बनी रणनीति     |   प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |  

कश्मीर घाटी में आतंकी साजिश का खुलासा, 12 ठिकानों पर J-K पुलिस की छापेमारी

जम्मू कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने बुधवार को एक साइबर आतंकवाद मामले की जांच के सिलसिले में घाटी में कई जगहों पर छापेमारी की। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने 'संदिग्ध खातों' के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। पुलिस ने ऐसे खातों पर शिकंजा कसा है जो साइबर अपराध और टेरर फंडिंग को बढ़ावा दे रहे है। साइबर आतंकवाद केस की जांच के तहत, सीआईके ने कश्मीर घाटी में 22 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें श्रीनगर शहर की 15 जगहें शामिल हैं।