Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

सियालकोट के लूनी में आतंकवादी ठिकाने पूरी तरह नष्ट, बीएसएफ ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान की ओर से की गई गोलेबारी के जवाब में सियालकोट के लूनी में आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से यह जानकारी दी गई. बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के जवाब में जम्मू में अखनूर के सामने पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में स्थित एक आतंकवादी ठिकाने को ‘‘पूरी तरह से नष्ट’’ कर दिया.

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह आतंकवादी ठिकाना पाकिस्तान में सियालकोट जिले के लूनी में था. पाकिस्तान ने शुक्रवार रात नौ बजे से जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर ‘‘बिना उकसावे’’ के गोलीबारी शुरू की जिसके बाद लूनी में आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया गया. बीएसएफ ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा. बीएसएफ ने अखनूर क्षेत्र के सामने सियालकोट जिले के लूनी में स्थित आतंकवादी ठिकाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया.

इस बीच बीएसएफ जम्मू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा– 9 मई 2025 को पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर गोलीबारी की. बीएसएफ ने भी उसी तरह जवाब दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है. भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अडिग है.