Breaking News

चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |   ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, TMC छात्र परिषद की रैली में HC आदेश के उल्लंघन का आरोप     |   एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, टेस्ट में हुई पुष्टि     |   BJP मुख्यालय में चार घंटे चली बैठक खत्म, युवाओं को लेकर बनी रणनीति     |   प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |  

मणिपुर में असम राइफल्स के जवानों के साथ मुठभेड़ में दस उग्रवादी मारे गए

मणिपुर के चंदेल जिले में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान 10 उग्रवादी मारे गए. असम राइफल्स की एक घातक यूनिट ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. सेना की पूर्वी कमान ने सोशल मीडिया के जरिए ऑपरेशन को लेकर जानकारी शेयर की है. उग्रवादियों के खिलाफ अभी भी अभियान चल रहा है और कई जगह पर सर्च ऑपरेशन भी चल रहा है.   

अधिकारियों ने मणिपुर में हुई मुठभेड़ को लेकर कहा है कि यह अभियान अब भी जारी है. सेना की पूर्वी कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें कहा, ‘‘भारत-म्यांमा सीमा के करीब चंदेल जिले में न्यू समताल गांव के पास सशस्त्र उग्रवादियों की आवाजाही की खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, असम राइफल्स इकाई ने 14 मई को एक अभियान शुरू किया.’’ अभियान के दौरान, संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा सैनिकों पर गोलीबारी की गई, जिस पर जवाबी कार्रवाई में 10 उग्रवादी मारे गए. इस अभियान में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं.