Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

दिल्ली में तापमान में गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे राजधानी के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। सफदरजंग मौसम केंद्र पर शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान के मुकाबले 3.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई।

अन्य मौसम केंद्रों की बात करें तो लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, जबकि अयानगर में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 1.9 डिग्री कम है। यहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री और अयानगर में 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, बारिश से राजधानी में तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।