Breaking News

मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   ईरान में घुसने की तैयारी में अमेरिकी सेना, जमीनी जंग का काउंटडाउन शुरू... ट्रंप का सबसे बड़ा फैसला!     |   'लूला का अहंकार...', ब्राजील पर 25% टैरिफ लगाएगा अमेरिका     |   पीएम नरेंद्र मोदी कल जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को दिखाएंगे हरी झंडी     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |  

तेलंगाना: रंगारेड्डी में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 19 की मौत

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बजरी से लदे एक ट्रक और एक बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। ट्रक चेवेल्ला के पास तेलंगाना सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की बस से टकरा गया जिसके बाद बजरी बस पर गिर गई। मारे गए 19 लोगों में 10 महिलाएं शामिल हैं। तांडूर से हैदराबाद जा रही बस का चालक भी हादसे में मारा गया।

बस में सवार यात्रियों की कुल संख्या का अभी पता नहीं चल सका है। घायल लोग सदमे में थे और वे बस में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दे सके। बस पर बजरी गिरने से कई यात्री वाहन के अंदर फंस गए और अधिकारियों ने मशीनों की मदद से बचाव एवं राहत अभियान चलाया। बस में सवार यात्रियों को वाहन से बाहर निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया तथा मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव और पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी को राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कुछ मंत्रियों को भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाए जाने का निर्देश दिया।