Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

तेज प्रताप यादव ने पटना में बीजेपी नेता सुशील मोदी से की मुलाकात

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी से पटना में उनके आवास पर मुलाकात की। सुशील कुमार मोदी ने हाल ही में जानकारी दी है कि उन्हें कैंसर हो गया है और इसकी वजह से वे बीजेपी के लोकसभा चुनाव अभियान में शामिल नहीं होंगे । 72 साल के सुशील मोदी को पहले बीजेपी ने राज्य के लिए अपने स्टार प्रचारकों में से एक के रूप में लिस्टेड किया था और उन्हें अपनी चुनाव घोषणापत्र समिति का सदस्य भी नामित किया था।