Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

तमिलनाडु: नीलगिरी में चाय बागान मालिक ने कर्मचारियों को दिवाली तोहफे के रूप में दी रॉयल एनफील्ड

दिवाली नजदीक आने के साथ-साथ कंपनियां अपने कर्मचारियों को कई तरह के बोनस दे रही हैं। कुछ कंपनियां कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि, मिठाइयां, पटाखे और नए कपड़े दे रही हैं।

लेकिन नीलगिरि जिले के कोटागिरी के एक चाय बागान के मालिक ने दिवाली तोहफे के रूप में अपने कर्मचारियों को रॉयल एनफील्ड बाइक दी है। तोहफे में महंगी बाइक देखकर कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

कर्मचारियों को बाइक की चाबियां देने के बाद मालिक भी उनके साथ बाइक पर मौज-मस्ती करने निकल पड़े।

कंपनी पहले भी अपने कर्मचारियों को टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज जैसे तोहफे देती थी। इस बार रॉयल एनफील्ड बाइक की बारी है।