Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

तमिलनाडु: मौसम विभाग ने नीलगिरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए नीलगिरी जिले में रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें ज्यादा बारिश का अनुमान लगाया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेज होने के कारण पिछले कुछ दिनों से नीलगिरी जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। एहतियात के तौर पर अरकोनम से 30 सदस्यीय राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ऊटी में तैनात की गई है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, अग्निशमन विभाग और राजस्व विभाग भी स्टैंडबाय पर हैं।