Breaking News

भवानीपुर सीट के रुझानों में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उनसे आगे चल रहे हैं     |   रुझानों में एक बार फिर बंगाल में बीजेपी से आगे निकली टीएमसी     |   असम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, 126 सीटों में से 71 पर बीजेपी आगे     |   बारामती उपचुनाव: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार चल रहीं आगे     |   भवानीपुर सीट के रुझानों में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उनसे आगे चल रहे हैं     |  

Tamil Nadu Results: पहले राउंड में विजय आगे, TVK का दमदार डेब्यू

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने के साथ ही तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से पहले राउंड के अंत में 1,669 वोटों की बढ़त बना ली है। विजय तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरंबूर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, और उनके प्रदर्शन पर पार्टी के राजनीतिक भविष्य का काफी कुछ निर्भर है। टीवीके इस चुनाव में अकेले मैदान में है, जबकि एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन भाजपा के साथ चुनाव लड़ रहा है। वहीं डीएमके और कांग्रेस गठबंधन राज्य में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है।

शुरुआती रुझानों के अनुसार, विजय के मुख्य प्रतिद्वंद्वी डीएमके के इनिगो इरुदयाराज पीछे चल रहे हैं। विजय की एंट्री से इस बार तमिलनाडु की राजनीति त्रिकोणीय हो गई है, जो पहले डीएमके और एआईएडीएमके के बीच ही केंद्रित रहती थी। इसके अलावा, शुरुआती रुझानों में टीवीके के 15 उम्मीदवार भी बढ़त बनाए हुए हैं।

चेन्नई में कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 234 सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट और फिर 8:30 बजे से ईवीएम वोटों की गिनती की जा रही है। हर राउंड के नतीजे ECINET और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रियल टाइम में अपडेट हो रहे हैं। क्वीन मैरी कॉलेज काउंटिंग सेंटर से आए शुरुआती पोस्टल बैलेट रुझानों में डीएमके बढ़त बनाए हुए है। चेपॉक-त्रिप्लिकेन, हार्बर और आरके नगर जैसी सीटों पर डीएमके आगे चल रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, डीएमके गठबंधन के सत्ता में लौटने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन विजय की एंट्री ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।