Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बिहार में युवक को तालिबानी सजा…मुंह पर कालिख पोत मुंडन किया

बिहार के अररिया में एक युवक को फोन पर बात करना महंगा पड़ गया. लड़की के परिजनों ने फिर लड़के के मुंह पर पहले कालिख पोती. फिर बाल मुंडवाकर गले में जूते की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया. बताया जा रहा है कि युवक नीतीश कुमार मधेपुरा जिले के कुमारखंड का रहने वाला है, जो कुछ दिन पहले नरपतगंज अपने रिश्तेदार के यहां घूमने आया था. इस दौरान युवक को पड़ोस की रहने वाली एक लड़की पसंद आ गई. युवक ने किसी तरह लड़की का मोबाइल नंबर पता करके उससे बात करना शुरू कर दिया.