Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

केंद्रीय एजेंसियों के 'दुरुपयोग' को लेकर चुनाव आयोग से मिला TMC प्रतिनिधिमंडल

तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और सत्तारूढ़ बीजेपी के ओर से केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर शिकायत की। टीएमसी सांसद साकेत गोखले, डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन और सागरिका घोष प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

साकेत गोखले ने कहा, "चुनाव परिणाम आने में करीब 62 दिन बचे हैं। हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि 62 दिनों में आसमान नहीं गिरने वाला है। क्या सीबीआई, ईडी, आयकर और एनआईए को चीजों को रोकने के लिए नहीं बल्कि कुछ दिन तक रुकने के लिए कहा जा सकता है?''

गोखले ने आगे कहा, "ऐसा निर्देश क्यों नहीं पारित किया जा सकता कि केंद्रीय एजेंसियां विपक्ष को निशाना नहीं बनाएंगी। इससे उन्हें चुनाव निष्पक्ष रूप से लड़ने का मौका मिलेगा और भारत के लोगों को फैसला करने दिया जाएगा।"