Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

स्वीडन की फर्नीचर कंपनी IKEA इस हफ्ते दिल्ली-NCR में ऑनलाइन बिक्री शुरू करेगी

स्वीडन की प्रमुख फर्नीचर और घरेलू फर्नीचर की कंपनी आइकिया अगले कुछ सालों में गुरुग्राम और नोएडा में फुल साइज फिजिकल स्टोर खोलने की तैयारी में है। इसी कड़ी में वो इसी हफ्ते दिल्ली-एनसीआर और नौ दूसरे बाजारों में ऑनलाइन बिक्री शुरू करेगी।

इसके अलावा, आइकिया इंडिया ने स्टोर खोलने से पहले दिल्ली-एनसीआर में छोटे सिटी सेंटर खोलने की योजना बनाई है।
देश के अन्य नौ बाजार जहां आइकिया ऑनलाइन बिक्री के माध्यम से प्रवेश कर रही है, वे हैं- आगरा, प्रयागराज, अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, लुधियाना और वाराणसी। हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु में स्टोरों के साथ छह साल के परिचालन के बाद आइकिया दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में प्रवेश कर रही है।

आइकिया इंडिया की सीईओ सुजैन पुल्वेरेर ने कहा कि उनकी कंपनी के लिए ये बहुत रोमांचक समय है। उनके मुताबिक कंपनी ने भारत, उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े बाजार में दाखिल होने के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार किया है। कंपनी ने कहा कि उत्तर भारत निश्चित तौर से भारत का सबसे बड़ा होम फर्निशिंग्स मार्केट है और आइकिया का लक्ष्य इस मौके का फायदा उठाना है।

आइकिया के पास अलग-अलग फॉर्मेट के लिए एक स्टोर ऐप होगा और दिल्ली-एनसीआर में दो फुल साइज स्टोर होंगे। गुरुग्राम में स्टोर 2026 में और नोएडा में 2028 में खुलेगा। आइकिया ने अब भारत के लिए हाइब्रिड ओमनी-चैनल रणनीति अपनाई है। इसमें किसी भी बाजार में फिजिकल स्टोर खोलने से पहले कंपनी ऑनलाइन बिक्री शुरू करती है। आइकिया इंडिया की बिक्री में ऑनलाइन बिक्री का योगदान करीब 30 फीसदी है।

नौ शहरों और दिल्ली-एनसीआर से ऑनलाइन बिक्री के योगदान के बारे में पूछे जाने पर आइकिया इंडिया की ई-कॉमर्स प्रमुख भावना जायसवाल ने कहा कि कंपनी अस्थायी तौर पर संख्या में तब तक वृद्धि देखेगी जब तक कि देश के सबसे बड़े बाजार दिल्ली-एनसीआर में स्टोर नहीं खुल जाते। उन्होंने कहा कि दिल्ली का ऑनलाइन बाजार बेंगलुरु जितना बड़ा है और कंपनी को बिक्री में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है।