Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

40 साल पुराने जख्म कुरेद रहे सुखबीर बादल

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पंजाब में 40 साल पुराने सिख समुदाय के जख्मों को कुरेद कर फिर से हरा कर रहे हैं. सुखबीर बादल ने फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद की क्षतिग्रस्त अकाल तख्त साहिब की फोटो दिखाते हुए कहा, ‘एक जून को मतदान करते समय ध्यान रखें कि 1984 में कांग्रेस ने क्या किया?’ ऐसे में सवाल उठता है कि पंजाब में सिख वोटरों को साधने और अकाली दल की सियासत को बचाए रखने के लिए सुखबीर बादल के पास यही आखिरी दांव था, जिसे वोटिंग से ठीक पहले चला है?