Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

गन्ना समिति का चुनाव आज: मतदान केंद्रों पर उमड़े किसान, दिखा उत्साह

सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सामान्य निकाय गठन के लिए जोर आजमाइश जारी है। मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया। मेरठ जनपद की पांच गन्ना समितियों के डेलीगेट का चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। गन्ना समिति सदस्य चुनाव में अपना वोट डालेंगे। डेलीगेट पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से किसी का चुनाव चिह्न शेर तो किसी को घोड़ा और ऊंट मिला है। कुल 32 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं।