Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

AP: विश्व तपेदिक दिवस पर विजयवाड़ा में रैली, बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना था मकसद

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सोमवार को एक रैली आयोजित की गई। मकसद था, विश्व तपेदिक दिवस पर इस बीमारी और इसकी रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाना। रैली के प्रतिभागियों ने लोगों ने अपील की, कि वे तपेदिक का कोई भी लक्षण देखें, तो बिना कोताही किए फौरन जांच कराएं।

रैली के प्रतिभागियों में मेडिकल छात्र और स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल थे। उन्होंने खूबसूरत रंगोलियां बनाईं और अपना संदेश देने के लिए नुक्कड़ नाटक किया। हर साल 24 मार्च को दुनिया भर में विश्व तपेदिक दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद है सबसे संक्रामक बीमारी कहलाने वाली तपेदिक का नासूर खत्म करने के लिए जागरूकता फैलाना।