Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुझानों के बीच शेयर बाजार में गिरावट

अमेरिका में मैन्यूफैक्चिरिंग के कमजोर डेटा और मंदी की आशंका से ग्लोबल मार्केट में तेज बिकवाली के बीच इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 202 अंक टूटकर 82,352 पर जबकि एनएसई निफ्टी 81 अंक गिरकर 25,198 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंफोसिस सबसे ज्यादा गिरे वहीं एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा बढत में रहे।

आईटी, मेटल, बैंक, ऑटो, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर से शेयर सबसे ज्यादा गिरे वहीं एफएमसीजी, हेल्थकेयर और रियलिटी शेयरों ने बाजार को स्पीड दी।

ज्यादातर एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। जापान का निक्केई, सियोल का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग गिर कर बंद हुए जबकि इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट बढत में रहा।

यूरोपीय बाज़ार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट मंगलवार को नुकसान के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,029 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरी