Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

चार दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 599 अंक उछला

Mumbai: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ग्लोबल मार्केट में निराशा के बावजूद बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 599 अंक बढ़कर 73,088 पर, जबकि एनएसई निफ्टी 151 अंक चढ़कर 22,147 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और मारुति सुजुकी बढत में रहे, जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा गिरे। भारत समेत विकासशील देशों में बेबी फूड में जरूरत से ज्यादा शक्कर के विवाद के बीच नेस्ले इंडिया के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। 

सेक्टोरल फ्रंट पर मेटल, खुदरा, बैंक, एफएमसीजी, तेल और गैस, कैपिटल गुड्स बढत के साथ बंद हुए, जबकि हेल्थकेयर, मीडिया, रियल्टी, पावर और आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे। हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग, जापान का निक्केई, सियोल का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट सहित करीब सभी एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार घाटे में कारोबार कर रहे थे, जबकि वॉल स्ट्रीट गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 4260 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।