Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

FII की बिकवाली से शेयर बाजार में चौथे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी भी में नुक्सान

विदेशी फंडों की निकासी से इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हिंदुस्तान यूनिलीवर की दूसरी तिमाही के निराशाजनक नतीजे से इन्वेस्टरों के सेंटीमेंट पर असर पडा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 16 अंक गिरकर 80,065 पर जबकि एनएसई निफ्टी 36 अंक टूटकर 24,399 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक से हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, आईटीसी, मारुति और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा गिरे; वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक और अडाणी पोर्ट्स सबसे ज्यादा बढत में रहे। एफएमसीजी, रियलिटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई जबकि बैंकिंग सेक्टर के शेयर बढत के साथ बंद हुए।

एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हॉन्गकॉन्ग निचले स्तर पर बंद हुए जबकि टोक्यो बढत के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाज़ार बढत के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 5,684 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी बेची।