Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

साल के पहले दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 368 अंक चढ़ा

ऑटो और वित्तीय शेयरों में बढ़त के कारण नए साल के पहले दिन इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी लौटी और बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। ज्यादातर वैश्विक बाजार नए साल की छुट्टी के कारण बंद रहे बावजूद इसके भारतीय बाजार बढत के साथ बंद हुए। 

विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों को अगले सप्ताह जारी होने वाली घरेलू तिमाही आय रिपोर्ट से पहले सतर्क रुख बनाए रखने की उम्मीद है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 368 अंक बढ़कर 78,507 पर जबकि एनएसई निफ्टी 98 अंक चढ़कर 23,742 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा बढे वहीं टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, ज़ोमैटो, एचसीएल टेक और भारतीय स्टेट बैंक सबसे ज्यादा गिरे।

रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर के शेयर मजबूत रहे। ऑटो, कैपिटल गुड्स, वित्तीय सेवाओं, मीडिया और निजी क्षेत्र के बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई। नए साल की छुट्टियों के चलते बुधवार को एशियाई और यूरोपीय बाजार बंद रहे। वॉल स्ट्रीट मंगलवार को निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 4,645 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी बेची।