Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अडाणी समूह की कंपनियों में तेजी के साथ सेंसेक्स 230 अंक चढ़ा, निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद

विदेशी पूंजी के प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को उतार-चढ़ाव वाले भरे कारोबार में बढत के साथ बंद हुए। घरेलू जीडीपी डेटा के साथ अमेरिका के मेक्रो इकनॉमिक डेटा जारी होने से पहले घरेलू निवेशकों ने सतर्क रुख बनाए रखा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 230 अंक बढ़कर 80,234 पर जबकि एनएसई निफ्टी 80 अंक चढ़कर 24,274 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक से अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा बढे वहीं टाइटन, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, सन फार्मा और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा गिरे।

पावर, पीएसयू बैंक, कैपिटल गुड्स, मीडिया और आईटी शेयरों ने बाजार की गति की अगुवाई की जबकि हेल्थकेयर, तेल और गैस, निजी क्षेत्र के बैंक और रियलिटी स्टॉक कमजोर रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और सियोल का कोस्पी गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग बढत में रहे। यूरोपीय बाजार मिले जुले रुख पर कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट मंगलवार को बढ़त पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,157 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।