Breaking News

सरकार ने CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून के बाद छह महीने के लिए बढ़ाया     |   गाजा का दावा- पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए, 26 घायल     |   ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

Stock Market: शेयर बाजार में सोमवार को बढ़त, वैश्विक मजबूती का असर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व से इस महीने के अंत में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख है। इसका असर सोमवार को शेयर बाजार पर देखने को मिला और प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, आईटी और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली हुई। इससे बाद के कारोबारी सत्र में बाजार की शुरुआती बढ़त कम हो गई।

30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 76 अंक बढ़कर 80 हजार 787 पर, जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 32 अंक बढ़कर 24 हजार 773 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, अदानी पोर्ट्स और टाटा स्टील सबसे फायदे में रहे, जबकि ट्रेंट लिमिटेड, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो को नुकसान हुआ।

क्षेत्रीय मोर्चे पर, ऑटो, बैंक, मीडिया, वित्तीय सेवाएं, बिजली, धातु और तेल एवं गैस शेयरों ने बाजार को मजबूती दी। आईटी, एफएमसीजी और स्वास्थ्य सेवा शेयरों ने बाजार की रफ्तार धीमी की। जापान के निक्केई, सियोल के कोस्पी, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंग सेंग समेत लगभग सभी एशियाई बाजार फायदे में रहे, जबकि इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट नुकसान में रहा।

यूरोप के बाजार सोमवार को फायदे के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को करीब एक हजार 305 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।