Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

महाराष्ट्र में बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स फिर 80,000 अंक के पार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन को मिली धमाकेदार जीत और दिग्गज कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के दम पर सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार उछाल आया। ग्लोबल मार्केट से उत्साहजनक संकेत और विदेशी फंड की निकासी में ब्रेक से भी सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 992 अंक उछलकर 80,109 पर जबकि एनएसई निफ्टी 314 अंक बढ़कर 24,221 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा बढे जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा गिरे।

बैंक, कैपिटेल गुड्स, तेल और गैस, रियलिटी शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा की बड़ी बढ़त के साथ सभी सेक्टरों के शेयर मजबूत रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, सियोल का कोस्पी और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट चढकर जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाज़ार बढत के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,278 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।