Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने अरुणाचल प्रदेश में खेलो इंडिया सुविधा का उद्घाटन किया

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में एक बहुउद्देश्यीय हॉल का उद्घाटन करते हुए विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में समावेशी खेल विकास को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। आठ करोड़ रुपये की लागत से बना यह हॉल केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है और यह इस क्षेत्र में जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करेगा।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह हॉल मुक्केबाजी, बैडमिंटन, जूडो, वुशु, कराटे, ताइक्वांडो, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल सहित कई इनडोर खेलों के लिए सुविधाएं प्रदान करेगा।

मांडविया ने कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं और इस तरह की सुविधाओं के माध्यम से हमारा लक्ष्य युवाओं के लिए खेलों में नए मुकाम हासिल करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के अवसर पैदा करना है।’’ खेल मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों से भी बातचीत की और उन्हें इस सुविधा का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मंत्री केंटो जिनी और न्यातो डुकम भी उपस्थित थे।