मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए स्पाइसजेट गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात से 13 विशेष उड़ानें संचालित करेगी। स्पाइसजेट ने एक पोस्ट में कहा, "इस समय यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए स्पाइसजेट संयुक्त अरब अमीरात से भारत के लिए कई विशेष उड़ानें संचालित कर रही है। सुचारू संपर्क सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उड़ानें निर्धारित की गई हैं।"
गुरुवार को जारी एक बयान में कंपनी ने कहा, "इन 13 उड़ानों में से 12 फुजैराह और एक दुबई से संचालित होगी। एयरलाइन मुंबई के लिए सात विशेष उड़ानें, दिल्ली के लिए पांच विशेष उड़ानें और दुबई से मुंबई के लिए एक विशेष उड़ान संचालित करेगी।" मंगलवार और बुधवार को एयरलाइन ने फुजैराह से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए 12 विशेष उड़ानें संचालित कीं। मध्य पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने उड़ान संचालन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न शहरों में फंसे हुए हैं।
स्पाइसजेट यूएई से 13 विशेष उड़ानें करेगी संचालित
You may also like
दिल्ली विधानसभा बजट सत्र आज से, आर्थिक सर्वेक्षण और बजट पर रहेगी सबकी नजर.
योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, 23 प्रस्तावों पर मुहर की तैयारी; BJP संगठन में बदलाव के संकेत.
Navratri: नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा, जानें कथा और महत्व.
भारी बर्फबारी से केदारनाथ धाम बर्फ की चादर में लिपटा, सुरक्षा बल मुस्तैद.