Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

24 जून से शुरू हो रहा 18वीं लोकसभा का विशेष सत्र

लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है. प्रधानमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ ले चुके हैं, लेकिन अभी नवनिर्वाचित लोकसभा के सदस्यों का शपथ बाकी है. लोकसभा का 18वीं विशेष सत्र 24 जून से शुरू होगा. लोकसभा सत्र के शुरू के दो दिन यानि 24 जून, सोमवार और 25 जून, मंगलवार को नव निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. राष्ट्रपति ने भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है. वह नव निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे.