Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

सावन के चौथे सोमवार पर महाकाल का विशेष शृंगार

सावन के चौथे सोमवारी को देश भर के शिव मंदिरों में आस्था की बयार बह रही है. मध्य प्रदेश के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज बाबा महाकाल आधा घंटा पहले जागे. रात 2:30 बजे ही मंदिर के पट खोल दिए गए. मंदिर का परिसर बाबा महाकाल के जयकारे से गूंज उठा.

बाबा महाकाल की भस्म आरती वैसे तो सुबह 3 बजे शुरू होती है, लेकिन आज श्रावण मास के चौथे सोमवार के विशेष महत्व के चलते बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए आधा घंटा पहले जागे. हजारो भक्त बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए.