Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

CLU घोटाले में नाम जुड़ने पर बोले AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा- “ED जहां बुलाएगी, जांच में शामिल होऊंगा

पंजाब के मोहाली में कथित सीएलयू घोटाले को लेकर ईडी की ओर से की गई छापेमारी के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। इसी मामले में कारोबारी गौरव धीर का नाम सामने आने और ईडी द्वारा गौरव धीर को आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का करीबी बताए जाने के बाद सियासी विवाद बढ़ गया है। इसको लेकर अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि ईडी उन्हें जहां भी बुलाएगी, वह खुद जांच में शामिल होने पहुंचेंगे।

अरोड़ा ने कहा कि गौरव धीर उनके 22-23 साल पुराने दोस्त हैं, लेकिन उनके साथ कभी कोई बिजनेस डील नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ईडी के बयान में गौरव धीर का नाम नहीं था, लेकिन बाद में जारी बयान में उनका नाम जोड़कर उन्हें भी निशाना बनाया गया।

उन्होंने कहा कि "उन्हें बदनाम करने और राजनीतिक तौर पर टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। चुनावी राज्यों में केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश की जा रही है"

अमन अरोड़ा ने कहा कि "वह 1991 से राजनीति में हैं और आज तक कोई गलत काम नहीं किया। अगर कोई आरोप साबित कर दे तो वह राजनीति छोड़ देंगे"