Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला

सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को 26 दिनों के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ-साथ लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। वांगचुक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विभिन्न शर्तों को लेकर लंबे समय तक चली बातचीत और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है।

उन्होंने लिखा, "अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह तथा लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों के बाद अपना अनशन तोड़ दिया। इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसद मुझसे मिलने आए थे या उन्होंने पत्र लिखकर मुझसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया था। विभिन्न शर्तों को लेकर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है। मैं जल्द ही एक अलग वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा। इस बीच, मैं आप सभी से किसी भी स्थान पर किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए बेहद सतर्क रहने की अपील करता हूं।"

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।वहीं CJP ने NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शुक्रवार, 24 जुलाई को देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आह्वान किया था।

एक्स पर एक पोस्ट में CJP ने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में शामिल होने की अपील करते हुए एक पोस्टर साझा किया। पार्टी ने छात्र संगठनों और अन्य संगठनों से प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति और अन्य व्यवस्थाओं के लिए आपस में सहयोग करने तथा छात्रों की मांगों को जोर-शोर से उठाने की अपील की।

केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक बार फिर छात्र प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई। वहीं CJP ने कहा कि सरकार की ओर से उसे अभी तक बातचीत को लेकर कोई संदेश नहीं मिला है। पार्टी ने कहा कि वह जंतर-मंतर या किसी तटस्थ स्थान पर बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार बातचीत को लेकर कोई अहंकार नहीं रखती। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान वह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा दोनों मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "सरकार ने कल दोपहर से ही उनके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए चार औपचारिक प्रस्ताव भेजे हैं। यह हमारे सभी युवा मित्रों के लिए खुला निमंत्रण है कि सरकार आपकी सुविधा के अनुसार, किसी भी समय और सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। बातचीत जेपी नड्डा के कार्यालय या आवास पर हो सकती है। उन्होंने कहा सरकार बातचीत को लेकर कोई अहंकार नहीं रखती। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मैं बातचीत के दौरान मौजूद रहेंगे। धीरे-धीरे बातचीत के जरिए हम समाधान की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह छात्रों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे लगातार कदमों की श्रृंखला का हिस्सा है। मैं आप सभी से विनम्रतापूर्वक अपील करता हूं कि आइए और बातचीत कीजिए।"

वहीं, CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि उन्हें सरकार की ओर से बातचीत को लेकर अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी जंतर-मंतर या संविधान क्लब ऑफ इंडिया जैसे किसी तटस्थ स्थान पर बातचीत के लिए तैयार है। दास ने कहा कि बातचीत का स्थान, समय और अवधि तय करने के लिए सरकार को सीधे पार्टी से संपर्क करना चाहिए। दास ने कहा, "केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि हम कहीं भी बातचीत कर सकते हैं। ऐसे में हमने अपना सुझाव पहले ही दे दिया है। जंतर-मंतर या संविधान क्लब ऑफ इंडिया जैसे किसी तटस्थ स्थान पर आइए, हम वहां मिलेंगे। मुझे अभी तक उनकी तरफ से कोई संदेश नहीं मिला है।"