Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

स्मृति ईरानी बोलीं- गांधी परिवार ने अमेठी के किसानों को लूटा

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराकर अमेठी से सांसद चुनी गईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस पर हमलावर हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने अमेठी में ‘औद्योगीकरण’ के नाम पर किसानों और अन्य लोगों से जमीन हथिया ली. उन्होंने कहा कि जमीन का एक टुकड़ा, जिसका उपयोग अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए किया जाना था, गांधी परिवार ने एक कार्यालय के लिए हड़प लिया.