Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

झुग्गी में रहने वाले लोगों ने फ्लैट मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

दिल्ली में झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने शुक्रवार को फ्लैट मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। एक लाभार्थी जगदीश प्रताप ने पीटीआई वीडियो को बताया, "मैं मोदी जी का हार्थिक अभिनंदन करता हूं जो झुग्गी वालों का इतना विकास कर रहे हैं। मोदी जी ने कहा था जहां झुग्गी वहां मकान। उन्होंने झुग्गी वालों का सपना पूरा कर दिया।"

प्रधानमंत्री ने स्लम पुनर्वास परियोजना के तहत राजधानी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) को 1,675 फ्लैट दिए। एक अन्य आवंटी इंद्रदेव सरोज ने कहा, ऐसा लगता है कि मोदी जी ने हमारा सपना पूरा कर दिया। हम 20-25 सालों से झुग्गियों में रहते थे। आज मोदी जी की वजह से फ्लैट में जाने वाले हैं। इसलिए धन्यवाद, बडी कृपा हम लोगों पर किए हैं, हम गरीब लोगों को फ्लैट मुहैया करा रहे हैं। "

नई फ्लैट मालिक शकुंतला ने कहा, "बहुत खुशी है इस बात की, जब हम काम करने जाते थे तो इज्जत नहीं मिलती थी कि झुग्गी झोपड़ी वाले हैं। आज हमारे बच्चों को तो इज्जत तो मिलेगी ना, इसलिए खुशी बहुत है। "