Breaking News

प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |   गंडक बैराज के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव, 97,500 क्यूसेक पर बहाव सामान्य     |   नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर भी रुके     |  

Maharashtra: कल्याण शहर में आवासीय इमारत का स्लैब गिरने से छह लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र में ठाणे के निकट कल्याण शहर में मंगलवार दोपहर एक आवासीय इमारत की चार मंजिलों में से एक की स्लैब गिरने से एक बच्चे समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और हादसे में चार अन्य घायल भी हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि सोसायटी की दूसरी मंजिल की स्लैब गिर गई, जिसके कारण कई लोग हताहत हुए।

केडीएमसी आयुक्त अभिनव गोयल ने कहा, "दोपहर करीब 2-2.30 बजे स्लैब गिर गया, जिसके कारण 12 लोग फंस गए। नगर पालिका प्रशासन, दमकल विभाग और आपदा प्रतिक्रिया बल तथा अन्य एजेंसियों की टीमों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। छह लोगों की मौत हुई है और छह लोगों का शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बचाव अभियान जारी है।"