Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम ने पत्नी जेन युमिको इत्तोगी के साथ गुरुवार को राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की।उन्होंने गांधी स्मारक पर विजिटर बुक में एक संदेश भी लिखा। उन्हें किताबें और महात्मा गांधी की प्रतिमा उपहार में दी गई।

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम का भी राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के मकसद से थर्मन षणमुगरत्नम पांच दिनों की यात्रा पर भारत आए हैं। वे अपनी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों पर पीएम मोदी से बातचीत करेंगे और ओडिशा का दौरा करेंगे।