Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

HIL: श्राची बंगाल टाइगर्स ने शूटआउट में एसजी पाइपर्स को हराया, फाइनल में पहुंची दोनों टीमें

HIL: श्राची बंगाल टाइगर्स निर्धारित समय में गोलरहित बराबरी के महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) मैच में मंगलवार को यहां शूटआउट में एसजी पाइपर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दोनों टीमें अब शनिवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में एक बार फिर आमने-सामने होंगी। पाइपर्स टीम इस मैच से पहले ही अंकतालिका में शीर्ष पर मजबूत बढ़त के चलते फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी। दोनों टीमों के पिछले मैच का फैसला भी शूटआउट में आया था।

मैच 3-3 की बराबरी पर छूटने के बाद श्राची बंगाल टाइगर्स ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी टाइगर्स ने जीत दर्ज करते हुए अहम बोनस अंक हासिल किया और खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।

शूटआउट में श्राची बंगाल टाइगर्स की ओर से पूर्णिमा यादव और नूर डी बात ही गोल कर सकी, जबकि एसजी पाइपर्स की जुआना कैस्टेलारो और कैटलिन नॉब्स ने गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

इसके बाद मुकाबला सडन डेथ में चला गया जहां टाइगर्स ने अपने सभी पांचों गोल दागे, जबकि पाइपर्स पांच में से केवल चार ही गोल कर पाईं।