Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

महिला हॉकी इंडिया लीग: रोमांचक मुकाबले में बंगाल टाइगर्स की जीत, शूटआउट में एसजी पाइपर्स को हराया

Women Hockey India League: श्राची बंगाल टाइगर्स ने गुरुवार को रांची में महिला हॉकी इंडिया लीग के रोमांचक मैच में अपना संयम बनाए रखा और नियमित समय में 3-3 की बराबरी के बाद शूटआउट में एसजी पाइपर्स को हरा दिया। शूटआउट में लालरेमसियामी के गोल ने टीम के लिए बोनस अंक पक्का कर दिया।

नियमित समय में टाइगर्स के लिए ऑगस्टिना गोरजेलानी (6वें, 18वें मिनट) और लालरेमसियामी (11वें मिनट) ने गोल किए। वहीं एसजी पाइपर्स के लिए लोला रीरा (10वें, 60वें मिनट) और सुनेलिता टोप्पो (59वें मिनट) ने गोल किए। शूट आउट में एसजी पाइपर्स दो बार गोल करने में नाकाम रही जबकि लालरेमसियामी ने संयम बनाए रखा और अपनी टीम के लिए बोनस अंक हासिल किया।