Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

क्या देश में एक धर्म का प्रभुत्व हो? पित्रोदा क्यों बोले

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा. यह तय करेगा कि हम कैसा देश बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आप ऐसा राष्ट्र चाहते हैं, जो सभी धर्मों का सम्मान करता हो, जो हमारे संस्थानों की स्वायत्तता पर ध्यान केंद्रित करता हो, जो हमारे नागरिक समाजों को प्रभावी ढंग से कार्य करने की अनुमति देता हो या फिर आप एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहते हैं जिसमें केवल एक धर्म का प्रभुत्व हो?