Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Telangana: शिवराज सिंह चौहान ने खम्मम में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को तेलंगाना के खम्मम जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। भारी बारिश के कारण खम्मम गांव पूरी तरह से डूब गया है, जिससे लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। फसल बर्बाद होने से किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है।

केंद्रीय मंत्री के दौरे पर बोलते हुए मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा, "माननीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी तेलंगाना दौरा के लिए, जो तुफान में नुकसान हुआ, वो देखने के लिए आए, मैं मंत्रीजी का स्वागत करता हूं। यहां की हालत देखने के बाद तेलंगाना की जनता की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री जी से तुरंत बात करिए और तेलंगाना जनता मुसिबत में है और जतने पैसे जरूरत हैं, सेंक्शन करके सरकार की तरफ से, केंद्र सरकार की तरफ से जनता को फायदा हो, मदद के लिए माननीय मंत्री जी से अपील करता हूं, जो तेलंगाना की जनता को मदद मिले। हम मदद के लिए मांग करते हैं।"