Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

शिरोमणि अकाली दल ने 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

बैसाखी के मौके पर शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने पंजाब के 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दलजीत सिंह चीमा को गुरदासपुर से चुनाव मैदान में उतारा गया. श्री आनंदपुर साहिब से पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा को चुनाव मैदान में उतारा गया.

पटियाला से शिरोमणि अकाली दल के हिंदू चेहरे एन के शर्मा, अमृतसर से पूर्व मंत्री अनिल जोशी, फतेहगढ़ साहिब से विक्रमजीत सिंह खालसा, फरीदकोट से राजविंदर सिंह और संगरूर से इकबाल सिंह झुंडा को चुनाव मैदान में उतारा गया.