Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

भतीजे अजित के आने पर खड़े हो गए शरद पवार

महाराष्ट्र की सियासत में फिर से उथल पुथल होने की संभावना है. जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है. इस बीच, शनिवार को एक मीटिंग में चाचा शरद पवार का सामना अपने भतीजे अजित पवार से हुआ. इस दौरान एक अजीब दृश्य देखने को मिला. मीटिंग में अजित जैसे ही पहुंचे चाचा शरद पवार खड़े हो गए. महाराष्ट्र के सियासी हलकों में इस घटना की खासा चर्चा है कि आखिर शरद पवार ने ऐसा क्यों किया.

शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने इसके पीछे की वजह बताई है. सुले ने उसी शाम को पिंपरी चिंचवड़ की एक रैली में कहा कि वह प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए खड़े हुए और सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए. दरअसल, जिस बैठक में हिस्सा लेने के लिए शरद पवार पहुंचे थे, उसकी अध्यक्षता अजित पवार कर रहे थे.